नरेंद्रनगर से लापता नाबालिग लड़की देहरादून से बरामद, आरोपित गिरफ्तार

नई टिहरी। 

Uttarakhand

पांच दिन पहले नरेंद्रनगर क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी आरोपी युवक सहित पुलिस को देहरादून में मिली। आरोप है कि नाबालिग को युुवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। अभियुक्त को संगत धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

थाना नरेंद्रनगर पुलिस ने बताया कि गत 20 सितंबर को परिजनों के द्वारा एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। नाबालिग लड़की के बरामदगी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के निकट निरीक्षण में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निकट निरीक्षण मे प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर द्वारा तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार जनपद टिहरी/देहरादून/हरिद्वार एवं जनपद सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जानकारी ली। लंबी मशक्कत के बाद और स्थानीय सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर देहरादून क्षेत्र से नाबालिग लड़की को मय अभियुक्त के बरामद किया गया। लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। अभियुक्त को संगत धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त

Uttarakhand Uttarakhand

गौरव कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी भारुवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
Si कविता बडथ्वाल
Si अमित शर्मा
Si दीपक रावत
का०संतोष कुमार
का० पंकज कुमार
का0 कुंवर भारत
म०का० अंजलि भंडारी
म०का० कमला जुगरान