नई टिहरी: शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जुटी जांच में, परिवार में मचा कोहराम

हिमशिखर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी।

नई टिहरी में  आज शनिवार को एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जे ब्लॉक निवासी बिमला गुसाईं (50) पत्नी डा सुमन सिंह गुसाईं का शव दरवाजे पर चुन्नी के सहारे लटका हुआ मिला है । बताया जा रहा है मृतक शिक्षिका कई दिनों से डिप्रेशन में थी । वह अपने पीछे पति एक बेटा और बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।