सुपरस्टार महेश बाबू पहुंचे हरिद्वार, गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

हरिद्वार

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू अपनी मां की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे और वीआईपी घाट पर पूरे विधिविधान से माता की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। विसर्जन का कर्म तीर्थ पुरोहित अखिलेशानंद शर्मा गोविंद ने कराया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन बीते बुधवार को 70 वर्ष की आयु में हो गया था। आज वीआईपी घाट पर महेश बाबू ने अपनी मां की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। अस्थि विसर्जन के बाद वे जौलीग्रांट के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं। हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली।