द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: मौसम की खराबी के कारण हर्षिल हेलीपैड लाए गए चार शव, दस की तलाश जारी

उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने 15 शव बरामद कर लिए। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। इस प्रकार से अब तक कुल 19 शवों मिल चुके है। वहीं, 10 लोग अब भी लापता हैं।

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

उत्तरकाशी

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में मरने वालों की संख्‍या अब 19 हो गई है। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। अब तक कुल 19 शव मिल चुके हैं। वहीं, 10 लोग अब भी लापता हैं।

अभी भी 10 प्रशिक्षु पर्वतारोही लापता हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में 10 लापता प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की तलाश के लिए खोज बचाव टीम जुटी हुई है।

आज प्रातः 7 बजे हर्षिल आर्मी हेलीपैड से द्रोपदी का डंडा रेस्क्यू हेतु 2 चीता हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरी गई। इन हेलीकॉप्टर द्वारा 4 शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया लेकिन खराब मौसम होने के कारण शवों को हर्षिल हेलीपैड पर उतारा गया है, जिन्हें उत्तरकाशी लाने की कार्यवाही की जा रही है।

बर्फबारी बन रही रेस्क्यू में बाधा

घटना स्थल बहुत अधिक ऊंचाई पर है। रेस्क्यू के लिए सुबह धूप आने तक का समय बेहतर रहता है। सूरज निकलने के बाद भी कोहरा रहता है। साथ ही यहां पर हर पल मौसम भी बदल रहा है। बृहस्पतिवार को भी यहां बर्फबारी हुई। ऐसे में रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *