कुलपति डा. ध्यानी ने किया परीक्षा केन्द्रों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, मिली गड़बड़ी, की कार्यवाही

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डा पीपी ध्यानी परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए ताबड़तोड़ चेकिंग कर रहे हैं। उनके चेकिंग अभियान से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा। गुरुवार को कुलपति ने देहरादून के राजकीय महाविद्यालय एंव स्व वित्त पोषित संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

कुलपति एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा साई इंस्टीट्यूड का औचक निरीक्षण किया जहां बी0एस0सी0 आनर्स कृषि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संचालित की जा रही थी, निरीक्षण के दौरान संस्थान में सीटिंग प्लान और परीक्षाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक.चौबंद पाई गई। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष में दो छात्र द्वारा अपने प्रश्न पत्र में टिक का निशान लगाये थे। कुलपति के निर्देश पर दोनों छात्रों की तत्काल उत्तर पुस्तिका बदल कर नयी उत्तर पुस्तिका दी गयी।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कुलपति एवं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर का औचक निरीक्षण किया गया, जहां बी0ए0 राजनीति विज्ञान षष्टम सेमेस्टर की परीक्षायें आयोजित हो रही थी। परीक्षा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थायें एवं सामग्रियां सही पायी गयी।