शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बंद, जानिए कहां कर सकेंगे श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन

गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा 12.05 बजे मुखबा के लिए रवाना हुई। शीतकाल के 6 महीने मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान होगी।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

गंगोत्री: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ 12:01 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। डोली गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी। जहां पर श्रद्धालु आगामी छह माह तक मुखीमठ (मुखबा) में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

27 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट
यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशोली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगीी। शीतकाल में श्रद्धालु यमुना के दर्शन खरशाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेंगे।

वहीं द्वादश ज्योर्तिलिंगों में शामिल केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर यानी भैयादूज पर सुबह 8.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक परंपराओं के साथ विधिविधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *