आरएसएस चंबा खण्ड की शारीरिक प्रतियोगिता रानीचौरी में संपन्न

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: आरएसएस चंबा खण्ड की शाखाशः शारीरिक प्रतियोगिता रानीचौरी में संपन्न हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंबा खंड की शाखाशः शारीरिक प्रतियोगिता के दंड बैठक के तरुण वर्ग में आदित्य प्रथम, अमन सकलानी द्वितीय और अंकित तृतीय रहे। बाल वर्ग में आयुष प्रथम, अतुल द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। 100 मीटर तरुण वर्ग में आदित्य प्रथम, अंकित द्वितीय और अमन तृतीय रहे। बाल वर्ग में अतुल, नितिन और आदित्य क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। योग में आयुष ममगांई ने पहला स्थान, अभिनव ने द्वितीय और आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

जिला संघ चालक सूर्यमणी ने शाखा के संबंध में विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्पराज ने संघ विचार पर प्रकाश डाला। इस मौके पर खण्ड कार्यवाह राकेश मोहन थपलियाल, मण्डल कार्यवाह डिमेश्वर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा आदि मौजूद थे।