बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए देहरादून एवं हरिद्वार जिले में संचालित डीजल आटो व विक्रम वर्ष-2023 के बाद चलन से बाहर हो जाएंगे। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने इन्हें दो चरणों में बाहर करने का निर्णय कर लिया है।

Uttarakhand

दस वर्ष से अधिक पुराने डीजल आटो-विक्रम 31 मार्च-2023 के बाद नहीं चल सकेंगे, जबकि डीजल पर चालित शेष आटो-विक्रम 31 दिसंबर-2023 के बाद प्रतिबंधित हो जाएंगे। इनके बदले शहरों में बीएस-6 श्रेणी के पेट्रोल, इलेक्ट्रिक अथवा सीएनजी आटो-विक्रम संचालित होंगे।

इस निर्णय के बाद देहरादून शहर, विकासनगर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर, कालसी, सेलाकुई व ऋषिकेश समेत हरिद्वार शहर, रुड़की, पिरान कलियर, लक्सर आदि में संचालित लगभग दस हजार डीजल आटो-विक्रम पर प्रतिबंध लग जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की देहरादून संभाग की बैठक मंगलवार को गढ़वाल मंडलायुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष सुशील कुमार व प्राधिकरण सचिव देहरादून आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा की मौजूदगी में मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में हुई।