शाबास मानसी: चमोली की मानसी नेगी का कमाल, नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड मेडल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर परचम लहराया है। चमोली जिले की मानसी नेगी ने 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मानसी नेगी के इस उपलब्धि पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर धामी ने बधाई दी है।

उत्तराखंड की उड़न गर्ल मानसी नेगी ने 10 हजार किमी वाक रेस में नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता है। मानसी ने 47:30.94 मिनट में 10 किमी की वॉक रेस पूरी कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रही।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मानसी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। पिछले साल राष्ट्रीय खेल में सिलवर, विवि स्तर की प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया और स्कूली खेलों में भी वह राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी वह कई प्रतियोगिताओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर में मेडल जीत चुकी हैं। पिछले साल मानसी ने कोलंबिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया था।