मदन कौशिक भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बने, जयवीर शेरगिल बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी में कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। वहीं मदन कौशिक, विष्णुदेव साय, एस राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजीत कौर वालिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।


Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का विस्तार किया है। इसमें तीन सदस्य शामिल किए गए हैं। जिसमें से दो पंजाब से जबकि एक उत्तर प्रदेश से हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए गए नए सदस्यों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ लंबे समय तक कांग्रेस में थे। दोनों कुछ माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने इन दोनों को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाकर बड़ा इनाम दिया है। इसके अलावा कांग्रेस के एक और नेता और पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के भी भाजपा ने बड़ी जिम्मेवारी दी है।