होइहि सोइ जो राम रचि राखा: सामने आई राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें, देखिए कहां तक हुआ कार्य

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तेजी के साथ चल रहा है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्रथम तल दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा और जनवरी 2024 में रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपनी इसी टाइम लाइन को लेकर पूरी तरह सजग है और निर्माण प्रक्रिया उसी के अनुरूप चल रही है।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने यह तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि मंदिर का निर्माण कार्य कहां तक पहुंच चुका है और मौजूदा समय में मंदिर निर्माण की स्थिति क्या है।

Uttarakhand Uttarakhand

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से यह तस्वीर जारी की गई है। राम मंदिर की भव्यता और निर्माण कार्य को लेकर ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर फोटो और वीडियो जारी किये जाते हैं। इनमें बताया जाता है कि निर्माण किस स्तर पर पहुंचा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand