राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखण्ड प्रवास के दूसरे दिन आज प्रातः राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का भी उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

विदित हो कि बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची और एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी हुई शॉल भेंट किया।