तहसील स्तर पर जन समस्याओं के समाधान में उप जिलाधिकारियों की बड़ी भूमिका

हिमशिखर खबर

Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में विभिन्न तहसीलों में कार्यरत उप जिलाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने के लिये उनका आभार व्यक्त किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तहसील स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याओं के समाधान में उप जिलाधिकारियों की बड़ी भूमिका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं जन समस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, सौरभ असवाल, मुक्ता मिश्रा, सीमा विश्वकर्मा, वैभव गुप्ता आदि उपस्थित थे।