उत्तराखंड: आ गया 2023 के लिये सरकारी कैलेंडर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: जल्द ही नये साल 2023 का आगाज होने वाला है. इससे पहले 2023 के लिये सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी हो गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों यहां तक की निजी प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों के लिये हॉलिडे प्‍लान करने का मौका मिलेगाा। अब आप सरकारी छुट्टियों के आधार पर अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान अभी से बना सकते हैं। देखिए अलग अलग पर्व पर अवकाश की तारीख…

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

उत्तराखंड सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने आज वर्ष 2023 की सरकारी छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया। जारी कलेंडर में  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि, 7 मार्च को होलिका दहन, 8 मार्च को होली, 30 मार्च को रामनवमी, 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 07 अप्रैल को गुड फ्राइडे,14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 22 अप्रैल को ईद उल फितर, 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 29 जून को ईद-उल-अजहा, 16 जुलाई को हरेला, 29 जुलाई को मुहर्रम,15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 31 अगस्त को रक्षाबंधन, 07 सितंबर को जन्माष्टमी, 28 सितंबर ईद ए मिलाद, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, 24 अक्तूबर को दशहरा, 28 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 12 नवम्बर को दीपावली, 13 नवम्बर को गोवर्धन पूजा, 23 नवम्बर को इगास बग्वाल, 27 नवम्बर को गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा।