जोशीमठ मामले पर बोले राहुल गांधी- तस्वीरें अत्यंत भयावह, तत्काल पुनर्वास की व्यवस्था करे सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि प्रकृति के विरुद्ध जा कर, पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

जोशीमठ: उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धंसाव के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है। राहुल गांधी ने इस विषय पर फेसबुक में एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की। अपने पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने की अपील की है।

Uttarakhand Uttarakhand

राहुल ने लिखा है उत्तराखंड के जोशीमठ से आ रही तस्वीरें अत्यंत भयावह हैं, जिन्हें देख कर काफी विचलित हूं। घरों में चौड़ी दरारें, पानी का रिसाव, ज़मीन का फटना और सड़कों का धंसना बेहद चिंताजनक है। एक हादसे में, भूस्खलन से भगवती मंदिर तक ढह गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

प्रकृति के विरुद्ध जा कर, पहाड़ों पर लगातार खुदाई और अनियोजित निर्माण से आज जोशीमठ के लोगों पर भयानक संकट टूट पड़ा है। इस कड़कड़ाती ठंड में, इस आपदा ने लोगों से उनके आशियाने छीन लिए हैं। वहां के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि जल्द से जल्द लोगों की मदद करें और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। उत्तराखंड सरकार से अपेक्षा है कि वो इस कठोर मौसम में लोगों का संज्ञान ले कर उनके तत्काल पुनर्वास का प्रबंध करे और मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करे।