उत्तरकाशी में एक आवासीय भवन में लगी आग

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के तहसील भटवाड़ी के ग्राम भकोली में एक आवासीय भवन शार्ट सर्किट के कारण आग की भेेंट चढ़ गया। आग के कारण घरेलू सामान आदि जलकर नष्ट हो गया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सरकारी सूचना के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के तहसील भटवाड़ी के ग्राम भकोली में देवराम नेगी पुत्र स्व केशर सिंह नेगी के एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। बताया गया है कि शार्ट सर्किट होने के कारण मकान जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक घरेलू सामान जलकर नष्ट  गया । किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।