स्वामी रामतीर्थ परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया शिविर का आयोजन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पराक्रम दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉo एलo आरo डंगवाल तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉo प्रेम बहादुर ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण तथा युवा सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को युवा सशक्तिकरण के बारे में विशेष जानकारियां प्रदान की। मंच का संचालन आयुष वर्मा द्वारा किया गया साथ ही प्रिया, आकाश, सौम्य, जगदीश व अन्य उपस्थित रहे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand