सीएम धामी ने गबर सिंह और श्रीदेव सुमन स्मारक पर किया माल्यार्पण, हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंबा शहर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने वीसी गबर सिंह और श्रीदेव सुमन स्मारक पर माल्यार्पण किया। रविवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी जनपद दौरे के दूसरे दिन चंबा शहर पहुंचे।

सीएम धामी बाईपास चौराहे से मुख्य चौराहे तक भाजयुमो की अभिनंदन रैली में शिरकत करते हुए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद सीएम धामी ने  वी.सी. गबर सिंह एवं अमर शहीद श्रीदेव सुमन स्मारक पर जाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्तिलाल शाह सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *