गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में भरभरा कर गिरी चट्टान, आवाजाही सुचारू

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में आज गुरुवार सुबह अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर आ गिरी। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ हाईवे को खोलने के काम में जुट गई। दोपहर में एनएच पर आवाजाही सुचारू कर दी गई।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। वहीं चट्टान टूटने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना पर बीआरओ ने अपनी मशीनें और मजदूरों की टीम को मौके भेजा। करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। अभी अभी दोपहर करीब 12 बजे हाईवे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है।