उत्तरकाशी में कांपी धरती, देर रात दर्ज किए गए भूकंप के झटके

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में शनिवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई है। भूकंप के चलते अभी तक किसी नुकसान की बात सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके देर रात 12.45 बजे आए। इसका केंद्र जमीन के 5 किलोमीटर गहराई में था। 

उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके हल्के होने के कारण स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड नहीं किए जा सके। फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है।

Uttarakhand Uttarakhand

उत्तरकाशी में लोग दहशत में

उधर, भूकंप के झटके को महसूस होने के बाद से उत्तरकाशी में लोग दहशत में हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

इससे पहले 13 जनवरी को भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तरकाशी में देर रात आए भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी, जिसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई में था।