टिहरी: रात के अंधेरे में सड़क हादसे में घायल के लिए देवदूत बनी चंबा पुलिस

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा। कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर चंबा नगर के निकट शनिवार देेेर रात्रि को एक स्कूटी डिवाइडर से टकराकर सड़क से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि सड़क पर गश्त कर रही पुलिस नेे क्षत्तिगरस्त स्कूटी को देख लिया। जिससे मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने अंधेरे में टार्च के जरिये रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय बौराड़ी भिजवाया।

चंबा थाना उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव शनिवार देर रात्रि को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि नगर क्षेत्र के कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर एक स्कूटी डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे गिरी पड़ी है। जिस पर पुलिस को शक होने पर घटना स्थल पर सड़क के नीचे की ओर छानबीन शुरू की। जिस पर पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।  जिसके सिर व पैर में चोटें आई थी। पुलिस टीम ने घायल व्यक्ति को नीचे से सड़क मार्ग पर लाकर 108 जिला चिकित्सालय बौराड़ी भिजवाया।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand