ऋषिकेश: शिवपुरी में दो और पटना वाटर फॉल में एक युवक डूबा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

ऋषिकेश:ऋषिकेश के शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर आज दो व लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पटना वाटर फॉल में एक युवक के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF की 02 टीमें मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल दोनों स्थानों पर घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

आज बुधवार को शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर कुछ दोस्त नहा रहे थे, तभी नहाते हुए दोनों काफी आगे तक चले गए और वहां गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों उन्हें बचाने का प्रयास करते, लेकिन उससे पहले ही दोनों आंखों से ओझल हो गए। गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी तुंरत एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

Uttarakhand Uttarakhand

शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले युवक-
1. आदित्य राज, उम्र 22 निवासी- कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
2. उत्कर्ष उम्र 22, निवासी- आगरा, उत्तरप्रदेश।

वही दूसरी ओर पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक अपने दोस्तों से साथ घूमने आया था और पैर फिसलने से नदी में डूबने से हादसे का शिकार हो गया। पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक शोभित यादव, 30 साल निवासी-मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। यहां भी एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ के मुताबिक अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है, इसीलिए सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से दोनों जगहों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand