मसूरी में सवारियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

मसूरी:मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों को 108 से देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला।