चंबा: पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

नई टिहरी: चंबा थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, बहला-फुसला कर भगाने के आरोपी को थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Uttarakhand

बता दें कि 6 अगस्त को चंबा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अभियुक्त सालार (26) पुत्र कासिम खान निवासी जलालाबाद, बिजनौर यूपी हाल निवासी गुल्डी रोड चंबा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व बहला फुसलाकर ले जा रहा था। हालांकि परिजनों की चौकसी के चलते आरोपी लड़की को भगाने में असफल रहा और वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो, अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ टिहरी और थानाध्यक्ष एलएस बुटोला के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। बीती रात को आरोपी के ढालवाला क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने चंद्रभागा पुल ढालवाला के पास से अभियुक्त सालार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।