राहत: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार में हाईवे वाहनों के लिए सुचारू

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बगड़धार में आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हाईवे खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार रात्रि को बगड़धार के निकट  भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मलबा आने से बाधित हो गया। एनएच की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू किया। लेकिन पहाड़ी से पत्थर गिरने और कोहरे के कारण एनएच नहीं खोला जा सका। जिस पर भद्रकाली, चम्बा में ट्रैफिक रोक दिया गया था।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

देर रात्रि को एक मरीज को ले जा रहे वाहन के फंसने के कारण एनएच की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह हाईवे को सुचारू किया। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि NH94 चम्बा-ऋषिकेश यातायात हेतु सुचारू है।