टिहरी: यहां खाई में गिरा बोलेरो, दो की मौत

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: नरेंद्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे नरेंद्रनगर से आगराखाल की ओर जा रहा वाहन कखुर गाँव के पास खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुँची और घायलों को खाई से निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे वाहन खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। एम्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो घायलों की मौत हो चुकी है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

1-दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 35 वर्ष,निवासी ग्राम कोथली कुसराणी, नरेंद्र नगर।
2-शीला पत्नी दिलबर, उम्र 30 वर्ष पता उपरोक्त।
3-आरव पुत्र दिलबर, उम्र 6 वर्ष, (सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर से एम्स रैफर)।
4-शिवांशी पुत्री दिलबर, उम्र 4 वर्ष।
5-बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह, उम्र 25 वर्ष।
6- सुनील पुत्र छप्पन सिहं उम्र-26 वर्ष, (सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर मे एडमिट) पता-उपरोक्त।
एम्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो घायलों -बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की डेथ हो चुकी है। अन्य सभी घायल ठीक हैं।