मंगलौर विधायक अंसारी का उपचार के दौरान निधन, शोक की लहर

बसपा विधायक के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। सरवत करीम अंसारी बसपा के टिकट पर मंगलौर से विधायक चुने गए थे। मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया है।


हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

हरिद्वार: मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही शोक की लहर दौड़ गई।

हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का नोएडा के एक अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया। दो दिन पहले इलाज के लिए सरवत करीम अंसारी को दिल्ली ले जाया गया था। मौत की खबर सुनकर सरवत करीम अंसारी के आवास पर समर्थक जुटने लगे। बीएसपी विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

वहीं, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दुख जताते हुए कहा कि विधायक श्री सरवत करीम अंसारी जी के निधन से उत्तराखंड ने एक सजग राजनैतिज्ञ खो दिया है। 1980 से चार दशक से अधिक अवधि का एक साथी मैंने खो दिया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है, अपितु उनका मंगलौर स्थित कार्यालय आंदोलनकारियों का मुख्यालय ही बन गया था, वे अजातशत्रु के समान थे। मैं अपने साथी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।