राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची एच.एन.बी. गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय, चौरास कीर्तिनगर

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एच.एन.बी. गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय, चौरास कीर्तिनगर पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में किया जाएगा प्रतिभाग।

Uttarakhand Uttarakhand

हेलीपैड पर राष्ट्रपति का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी द्वारा किया गया स्वागत। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी रहे मौजूद।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अपराह्न समय 12.31 बजे हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय चौरास श्रीनगर के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गेस्ट हाउस पहुंचे। मा. राष्ट्रपति जी द्वारा समय 14.50 बजे से स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्व विद्यालय, चौरास परिसर में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया जाएगा