गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को गोपाष्टमी पर दिल्ली में देशव्यापी आंदोलन: उनियाल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए देश भर से गोभक्त दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार भरेंगे। रैली में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई।

गो क्रांति मंच के सह संयोजक अनुसूया प्रसाद उनियाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि गो क्रांति मंच के संस्थापक गोपाल मणि महाराज के नेतृत्व में 20 नवंबर को गोपाष्टमी के पर्व पर दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की जाएगी, जिससे पूरे देश में गौमाता को लेकर एक ही कानून लागू हो सके। कहा कि गाय को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर देशभर से समर्थन मिल रहा है। यह अभियान चारों पीठों के अनंत श्री विभूषित शंकराचार्यों के सान्निध्य में राष्ट्रमाता गौमंगलम् अभियानम् के तहत किया जा रहा है। जिसमें अखाड़ा परिषद, महामंडलेश्वर और अनेकों कथा वक्ता भी शामिल होंगे। कहा कि वेद, पुराण, उपनिषद में गाय को माता के रूप में पूजा गया है, लेकिन कानून देश में गाय को पशु का दर्जा मिला हुआ है।

Uttarakhand Uttarakhand

गाय हमारी माता है, देश धर्म का नाता है। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand