लाडेसर आश्रम में भड्डू की दाल और भात का लगा महाभोग, बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया प्रसाद

विज्ञापन

चंबा। लाडेसर आश्रम बादशाहीथौल में चल रहे राजतिलक महोत्सव कार्यकम में भड्डू की दाल और भात का महाभोग लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने महाभोग का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Uttarakhand

कार्यकम में मुख्य अतिथि विख्यात ज्योतिषाचार्य मनोज गुप्ता ने कहा कि हमें सनातन के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। इसी पर चलकर हम विकास के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। कहा कि आश्रम में 2 दिसंबर को राजतिलक महोत्सव मनाया जाता है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हर साल 2 दिसंबर को राजतिलक महोत्सव का कार्यकम लाडेसर आश्रम में धूमधाम से मनाया जाता है। उसी श्रृंखला में आश्रम में कार्यकम में मनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ज्योतिष से जुड़े कई गूढ़ रहस्यों से पर्दा उठाया। समसामयिक जगत में ज्योतिष ज्ञान की प्रासंगिकता और महता से युवा पीढी को परिचित कराया जाना चाहिए। आश्रम की संचालिका मंजू शेखावत ने कहा कि धैर्य के साथ नीति के पथ पर चलते हुए कल्याणकारी कार्य करते रहने से जीवन की सार्थकता है। बताया कि राजतिलक महोत्सव में पहाड़ की पारंपरिक दाल-भात का महाभोग बनाया गया। जिसका प्रसाद बड़ी संख्या में आए हुए भक्तों ने ग्रहण किया।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand