आज 07 दिसंबर, गुरुवार का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

आज मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आइए जानते हैं आज का सभी शुभ मुहूर्त और योग-


हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और उनके आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के पूजने का दिन होता है। आज आयुष्मान योग है और आज अपने जीवन के अभावों को दूर करने का दिन भी है। आज भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक श्रृंगार करें, पीले पुष्पों से उनकी सज्जा करें, पीतांबर पहनाएं, मुरली भेंट करें और उन्हें माखन-मिश्री का नैवेद्य अर्पित करें।

गुरुवार के दिन व्रत रखकर विष्णु भगवान की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार का दिन नारायण को समर्पित होता है। भगवान विष्णु को नारायण भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष उपासना से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

बहुत से लोग भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार का व्रत रखते हैं। कुंडली में गुरु दोष हो तो यह व्रत जरूर करना चाहिए। गुरुवार को व्रत रखकर पूजा-अर्चना करने से गुरु दोष से भी राहत मिलती है और गुरु की स्थिति मजबूत होती है. इस दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

आज की तिथि – कृष्ण दशमी आज

नक्षत्र – हस्त

आज का करण – विष्टि

Uttarakhand Uttarakhand

आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष

आज का योग – आयुष्मान 11:48:50 PM तक

आज का दिन – गुरुवार चंद्र राशि – कन्या

ऋतु – हेमंत

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

राहु काल : 1:30 से 3 बजे

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…