हादसा: यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

नौगांव चौकी के अनुसार, तहसील बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चामी के निकट लगभग रात्रि 09:30 बजे कार संख्या uk07AB 1803 अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में 02 ब्यक्ति सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल, निवासी बरोटीवाला, विकासनगर, देहरादून की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, रवि कुमार पुत्र संतराम बद्रीनाथ मार्ग श्रीनगर गढ़वाल घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।