दुखद: पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ नहीं रहे, कल होगा अंतिम संस्कार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के लिए एक दुखद खबर है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन का समाचार सामने आया है। पूर्व मंत्री गांववासी का आज शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वे 84 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल हरिद्वार स्थित घाट पर होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सरल – सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने लिखा है। “उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”