अद्भुत, आलौकिक… राम मंदिर के गर्भगृह की पहली तस्वीर आई सामने

  • अयोध्या के राम मंदिर में गर्भगृह का काम जोर-शोर से जारी है
  • अब राम मंदिर के गर्भगृह की पहली तस्‍वीर भी सामने आ गई है
  • गर्भगृह की दीवारों और गुंबद पर खूबसूरत काम दर्शनीय है

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर जोर-शोर से काम जारी है। इस बीच गर्भगृह की पहली तस्‍वीर भी सामने आ गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इन तस्वीर को शेयर किया है, जिन्हें देख हर राम भक्त खुश हो जाएगा। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि मंदिर का गर्भ गृह भी करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है। वहीं तस्वीर में साफ भव्‍य गर्भगृह की दीवारों और गुंबद पर खूबसूरत नक्‍काशी नजर आ रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

कैसा होगा राम मंदिर का गर्भगृह?

गर्भगृह की जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें लाइटिंग से लेकर तमाम फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। दीवार पर खूबसूरत कलाकृतियां की गई हैं और रामायण के अलग-अलग कालखंड को दर्शा रही हैं। इससे पहले भी चंपत राय ने ही राम मंदिर की कई तस्वीरें साझा की हैं। वे समय-समय पर भक्तों को अपडेट देते रहते हैं।