चंबा: 5 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

चंबा: चंबा थाना पुलिस ने तल्ला चंबा से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी की रोक थाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है। आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में गत शनिवार की रात्रि में चंबा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर राकेश बेलवाल उम्र 44 वर्ष पुत्र रामानंद निवासी ग्राम कंडाखोली थाना नई टिहरी को कॉलेज रोड तल्ला चंबा से 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है। अभियुक्त के कब्जे से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब सोलमेट और 96 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

Uttarakhand Uttarakhand

पुलिस टीम
1- एल एस बुटोला थानाध्यक्ष

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

2- अ.उ.नि. जय कुमार थाना चंबा
3- हे.का. अनिल
4- का. हरेंद्र
5- का.विजयपाल