आज रवि प्रदोष व्रत: आज 24 दिसंबर, रविवार का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

हर रोज की तरह हम आज भी लाए हैं आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आज 24 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी तिथि है।

आज रविवार का दिन है और प्रदोष व्रत भी है। रविवार के दिन प्रदोष आने से रवि प्रदोष का शुभ संयोग बनता है। इस योग में रवि प्रदोष समस्त कष्टों का निवारण करने वाला, रोगों को दूर करने वाला होता है। आज व्रत रखकर सुबह भगवान सूर्यदेव का पूजन करें और सायंकाल प्रदोषकाल में भगवान शिव का पूजन करना चाहिए।

आज के व्रत त्योहार : रवि प्रदोष व्रत।

आज का उपाय : ब्रह्म मुहूर्त में उठकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें।

प्रदोष व्रत आज

Uttarakhand Uttarakhand

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। प्रदोष का दिन जब सोमवार को आता है तो उसे सोम प्रदोष कहते हैं, मंगलवार को आने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहते हैं और जो प्रदोष रविवार के दिन आता है उसे रवि प्रदोष कहते हैं।

जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष के समय शिवजी प्रसन्नचित मनोदशा में होते हैं।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:12
सूर्यास्त: 17:30
तिथि: त्रयोदशी – 05:54, दिसम्बर 25 तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 21:19 तक
योग: सिद्ध – 07:18 तक
क्षय योग: साध्य – 05:42, दिसम्बर 25 तक
करण: कौलव – 18:07 तक
द्वितीय करण: तैतिल – 05:54, दिसम्बर 25 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: मार्गशीर्ष
चन्द्र राशि: वृषभ
सूर्य राशि: धनु
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल
गुजराती सम्वत: 2080 राक्षस

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
तिथि त्रयोदशी 29:55 तक
नक्षत्र कृत्तिका 21:19 तक
प्रथम करण
द्वितीय करण
 कौलव
तैतिल
18:07 तक
29:55तक
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
योग
योग
सिद्ध
साध्य
07:17 तक
29:41 तक
सूर्योदय 07:11
सूर्यास्त 17:29
चंद्रमा वृषभ 03:17 तक
राहुकाल 16:12 से 17:29
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास मार्गशीर्ष/पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:11

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…