अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन और सिया राम लक्ष्मण वन गमन पथ परियोजना का होगा आयोजन

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: पूर्व सचिव भारत सरकार और पंचगव्य विद्यापीठम कांचीपुरम, तमिलनाडु के कुलपति स्वामी कमलानंद महाराज और प्रतिकुलपति ध्रुव अग्रवाल ने भारतीय भाषा पत्रकारिता शिक्षा के भीष्म पितामह तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया शिक्षिका संघ के संस्थापक प्रो. (डा.) रामजीलाल जांगिड से नोएडा स्थित उनके आवास पर भेंट की। इस बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए-

पंचगव्य विद्यापीठम शीघ्र ही नोएडा सेक्टर 150 में जैविक गौशाला में अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन आयोजित करेगी। साध्वी प्रज्ञा भारती जी इसकी अध्यक्षता करेंगी। ध्रुव अग्रवाल जी इसके संयोजक होंगे। प्रो. (डा.) रामजीलाल जांगिड और स्वामी कमलानंद महाराज इसके सलाहकार होंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पंचगव्य विद्यापीठम सिया राम लक्ष्मण वन गमन पथ परियोजना का आयोजन करेगी। इसका नेतृत्व साध्वी प्रज्ञा भारती जी करेंगी। यह अयोध्या, नेपाल, प्रयागराज, चित्रकूट, छत्तीसगढ, कर्नाटक होते हुए श्रीलंका तक जाएगी। श्री विनय तिवारी (अयोध्या) इसके संयोजक होंगे। दोनों कार्यक्रमों के जनसंपर्क अधिकारी पत्रकार विनोद चमोली होंगे।