आज का पंचांग: 13 जनवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

सुप्रभातम्, 

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज शनिवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आप आज कोई नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो सकें।

भगवान शिव से विश्व मंगल की प्रार्थना करते हैं-

त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।

यानी मैं अपने जीवन में सुगंध युक्त, पुष्टिवर्द्धक होता हुआ जीवन में पूर्ण आयु प्राप्त कर उसी प्रकार अलग हो जाऊं, जिस प्रकार एक पका हुआ फल पेड़ से अलग हो जाता है और भूमि को नए बीजों को प्रदान करता है।

आज का विचार

हम पहली बार असफल होते है तो हमे लगता है की हम अब कभी सफल नही हो पाएंगे लेकिन, जो व्यक्ति बार बार असफल होने पर हार नही मानता है अंत में जीत उसी की होती है। 

आज का भगवद् चिन्तन
सेवा का सौभाग्य

यदि जीवन में सेवा का सौभाग्य मिलता हो तो सेवा सभी की करना लेकिन आशा किसी से भी ना रखना क्योंकि सेवा का वास्तविक मूल्य भगवान ही दे सकते हैं इंसान नहीं। जगत से अपेक्षा रखकर कोई सेवा की गई है तो वो एक ना एक दिन निराशा का कारण जरूर बनेगी।

श्रेष्ठ तो यही है कि अपेक्षा रहित होकर सेवा की जाए। यदि सेवा का मूल्य ये दुनिया अदा कर दे, तो समझ जाना वो सेवा नहीं हो सकती। सेवा कोई वस्तु थोड़ी है जिसे खरीदा-बेचा जा सके। सेवा पुण्य कमाने का साधन है प्रसिद्धि कमाने का नहीं।

दुनिया की नजरों में सम्मानित होना बड़ी बात नहीं, गोविन्द की नजरों में सम्मानित होना बड़ी बात है। श्री सुदामा जी के जीवन की सेवा-समर्पण का इससे ज्यादा और श्रेष्ठ फल क्या होता, दुनिया जिन ठाकुर के लिए दौड़ती है वो उनके लिए दौड़े हैं।प्रभु के हाथों से एक ना एक दिन सेवा का फल अवश्य मिलेगा।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:44
तिथि: द्वितीया – 11:11 तक
नक्षत्र: श्रवण – 12:49 तक
योग: वज्र – 10:14 तक
क्षय योग: सिद्धि – 06:23, जनवरी 14 तक
करण: कौलव – 11:11 तक
द्वितीय करण: तैतिल – 21:34 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शनिवार
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: मकर – 23:35 तक
सूर्य राशि: धनु
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

तिथि द्वितीया 11:11 तक
नक्षत्र श्रवण 12:49 तक
प्रथम करण
द्वितीय करण
कौलव
तैतिल
11:11 तक
21:34 तक
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
योग वज्र
सिद्ध
10:13 तक
30:22 तक
सूर्योदय 07:15
सूर्यास्त 17:43
चंद्रमा कुंभ 23:35 तक
राहुकाल 09:52 से 11:11
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:50

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो….