लाडेसर आश्रम में 26 जनवरी की तैयारियां पूरी, बच्चों को बांटे जाएंगे मिठाई और फल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह देश के सबसे अहम राष्ट्रीय समारोह में से एक है। इस समय नागरिकों में उत्साह, जोश, देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी रहती है। वहीं, लाडेसर आश्रम में भी गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम में बहुत धूम-धाम से और पूरी देशभक्ति के साथ इसको मनाया जाएगा।

मंजू शेखावत (दादी)

लाडेसर आश्रम की संचालिका मंजू शेखावत (दादी) ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी आश्रम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बताया कि इस दिन गत वर्षों की भांति आसपास के स्कूलों में बच्चों को फल आदि वितरण किया जाएगा। कहा कि गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हम एक साथ हैं और एक ही भारतीय परिवार के सदस्य हैं। साथ ही हम एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand
लाडेसर आश्रम

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन, साल 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया था और भारत गणराज्य की स्थापना हुई थी। यह दिन उन महापुरुषों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने के बाद भी एक सशक्त और समृद्ध गणराज्य बनाने की राह में काम किया। भारतीय संविधान को लागू करने के बाद भारत गणराज्य बन गया।