लाडेसर आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, शान से लहराया तिरंगा; शहीदों को किया गया याद

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई टिहरी: लाडेसर आश्रम में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह को लेकर आश्रमवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला। आश्रम संचालिका मंजू शेखावत ने ध्वजारोहण किया।

Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर आश्रम संचालिका मंजू शेखावत ने देेेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाए। अमर शहीदो को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उनके सपनो का भारत बनाने में सहायक होगा। उन्होने सभी को गणतंत्र दिवस का संकल्प भी दिलाया।

स्कूलों में किया गया फलों का वितरण

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

लाडेसर आश्रम की ओर से गत वर्षों की भांति आसपास के स्कूलों में बच्चों को फल आदि वितरण किया गया।