आज का पंचांग: आज मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज विशेष दिन है। आज माघ मास की मौनी अमावस्या और सूर्यग्रहण के समान फल देने वाला अत्यंत प्रभावशाली महोदय योग भी है। आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज शुक्रवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज का विचार

मनुष्य के चरित्र का निर्माण संस्कारों के अनुसार होता है। तथा संस्कारों का निर्माण विचारों के अनुसार होता हैं।

आज का भगवद् चिन्तन

सकारात्मक चिंतन

जीवन के प्रति हमारा चिंतन जितना नकारात्मक होगा हमारी चिंताएं उतनी ही बड़ी होंगी। ऐसे ही हमारा चिंतन जितना सकारात्मक होगा, हमारे कार्य करने का स्तर उतना ही श्रेष्ठ एवं जीवन उतना ही प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। जीवन में हमें इसलिए पराजय नहीं मिलती कि कार्य बहुत बड़ा था अपितु हम इसलिए परास्त हो जाते हैं कि हमारे प्रयास बहुत छोटे थे।

Uttarakhand Uttarakhand

नकारात्मक दृष्टि आसान से आसान कार्य को भी चिंतायुक्त एवं जटिल बना देती है तो जटिल से जटिल कार्य को सकारात्मक चिंतन बड़ा आसान बना देता है। प्रभु में विश्वास से बढ़कर कोई श्रेष्ठ चिंतन नहीं और हमारी चिंताओं का निवारण करने वाला साधन भी नहीं है। जीवन को चिंता में नहीं चिंतन में जिया जाना चाहिए। किसी भी चिंता का एकमात्र समाधान है, सकारात्मक चिंतन।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:05
सूर्यास्त: 18:06
तिथि: चतुर्दशी – 08:02 तक
क्षय तिथि: अमावस्या – 04:28, फरवरी 10 तक
नक्षत्र: श्रवण – 23:29 तक
योग: व्यतीपात – 19:07 तक
करण: शकुनि – 08:02 तक
द्वितीय करण: चतुष्पाद – 18:17 तक
क्षय करण: नाग – 04:28, फरवरी 10 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: माघ
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: मकर
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।

प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

गौ माता की जय हो।