चारधाम यात्रा 2024:12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: देश के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अबूझ मुहूर्त को देखते हुए भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीख की घोषणा कर दी गई। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को प्रातः 6.0 बजे ब्रह्म बेला में श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

पूजा कार्य राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने सम्पन्न किया।

Uttarakhand Uttarakhand

इस अवसर पर नरेंद्र नगर राज महल में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, ठाकुर भवानी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand