आज का पंचांग: 25 फरवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज रविवार को भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है, जिसे देखकर आप आसानी से पूरे दिन की रचनाएं कर सकते हैं।

आज का पंचांग

रविवार, फरवरी 25, 2024
सूर्योदय: 07:05 ए एम
सूर्यास्त: 06:18 पी एम
तिथि: प्रतिपदा – 08:35 पी एम तक
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी – 01:24 ए एम, फरवरी 26 तक
योग: सुकर्मा – 02:29 पी एम तक
करण: बालव – 07:16 ए एम तक
द्वितीय करण: कौलव – 08:35 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: माघ
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: सिंह
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

आज का विचार

किसी को धन चाहिए, किसी को प्रतिष्ठा, किसी को परिवार, और किसी को शोहरत। हर कोई इस जीवन में कुछ न कुछ लेना चाहता है, पाना चाहता है। लेकिन देने की किसी में कोई दिलचस्पी नहीं है।

 आज का भगवद् चिन्तन

 स्वयं को बदलना होगा

हमारे जीवन में अशांति, अप्रसन्नता अथवा दु:खों का कारण कोई और नहीं अपितु हम स्वयं हैं। कई बार हमारे द्वारा अपनी अशांति, अपने दुःखों अथवा अपने द्वंदों का कारण दूसरों को मान लिया जाता है। हम जीवन में सुखी तो होना चाहते हैं पर दूसरों को बदल कर, स्वयं को बदल कर नहीं। हम अपनी ऊर्जा का उपयोग दूसरों को समझाने में करते हैं पर स्वयं को नहीं समझा पाते। स्वयं में बदलाव के बिना हमारा जीवन कभी नहीं बदल सकता।

लोग हमें समझें अथवा ना समझें पर हमारी समझ में अपना स्वयं का स्वभाव अवश्य आना चाहिए। दूसरे लोग हमें नहीं समझ रहे हैं, यह चिंता का विषय बिल्कुल भी नही है पर हम स्वयं भी अपने पाप को नहीं समझ पा रहे हैं तो यह जरूर विचारणीय विषय है। स्वयं को जानने का प्रयास करो। जो स्वयं को जान लेता है वो अपने जीवन में घटित हो रही बहुत सारी समस्याओं का समाधान भी स्वयं खोज लेता है।

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *