लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानिए किसका टिकट कटा और किसे मिला मौका

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा की पहली लिस्ट जारी की गई। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।

उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी 

टिहरी – माला राज्य लक्ष्मी शाह

अल्मोड़ा – अजय टम्टा

Uttarakhand Uttarakhand

नैनीताल – अजय भट्ट

 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

खबर अपडेट हो रही है…