सांसदों के टिकट फाईनल होने पर राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई टिहरी: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में तीन लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों पर ही भरोसा जताते हुए एक बार फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। टिहरी से महारानी माला राजलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से अजय टम्टा और नैनीताल उधम सिंह नगर से अजय भट्ट प्रत्याशी होंगे। पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट मिलने पर खुशी जताई है।

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

उन्होंने टिहरी लोक सभा सीट से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और अल्मोड़ा से अजय टमटा और नैनीताल से अजय भट्ट को भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा नामांकित होने पर बधाईयां दी।