आज 31 मई का पंचांग: पचाना कठिन है

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 17 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, मई 31, 2024
सूर्योदय: 05:24 ए एम
सूर्यास्त: 07:14 पी एम
तिथि: अष्टमी – 09:38 ए एम तक
नक्षत्र: शतभिषा – 06:14 ए एम तक
क्षय नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – 04:48 ए एम, जून 01 तक
योग: विष्कम्भ – 06:05 पी एम तक
करण: कौलव – 09:38 ए एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 08:32 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: कुम्भ – 11:10 पी एम तक
सूर्य राशि: वृषभ

आज का विचार

.सुख मिलता है आपस के प्यार से व अपनों के साथ से अगर सिर्फ सुविधाओं से सुःख मिलता तो धनवान लोगों को कभी दुःख न होता.!

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिंतन

पचाना कठिन है

इस दुनिया में किसी वस्तु अथवा पदार्थ का मिलना कठिन नहीं अपितु मिल जाने के बाद उसको पचा पाना कठिन है। भोजन ना पचने पर रोग बढ़ जाता है, ज्ञान ना पचने पर प्रदर्शन बढ़ जाता है और पैसा ना पचने पर अनाचार बढ़ जाता है। ऐसे ही प्रशंसा ना पचने पर अहंकार बढ़ जाता है, सुख ना पचने पर पाप बढ़ जाता है और सम्मान ना पचने पर तामस बढ़ जाता है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भोजन पचने पर वह शरीर की पुष्टी में लग जायेगा, ज्ञान पचने पर वह मौन रूप से प्रदर्शन को छोड़कर आत्मदर्शन में लग जायेगा और पैसा पचने पर वह भी परमार्थ एवं परोपकार जैसे धर्म कार्यों में लग जायेगा। प्रशंसा पचने पर वह आत्ममंथन अथवा आत्म मूल्यांकन में लग जायेगी, सुख पचने पर वह सदमार्ग की ओर ले जायेगा एवं सम्मान पचने पर वह भी जीवन में स्थिरता एवं सहजता को प्रदान कर देगा।