दुखद: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास चट्टान टूटने से एक की मौत, पांच घायल

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। 

शुक्रवार दोपहर 12:59 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास चट्टान गिरने के कारण कुछ लोग चट्टान के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF, 108 एम्बुलेंस राजस्व टीम, आपदा QRT टीम मौके पर मौके पर पहुंची।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुति 800, BRO एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन, एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है तथा पांच व्यक्ति घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार हेतु सीएससी हर्षिल ले जाया गया है। एक की मृत्यु घटनास्थल पर ही होनी बताई गई। उक्त स्थान पर अभी लगातार पत्थर आ रहे हैं। दोनों ओर से ट्रैफिक सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।