आज 3 जून का पंचांग: प्रभु सब संभाल लेंगे

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज ज्येष्ठ मास की 20 गते और वैष्णव एकादशी है।

आज का पंचांग

सोमवार, जून 3, 2024
सूर्योदय: 05:23 ए एम
सूर्यास्त: 07:16 पी एम
तिथि: द्वादशी – 12:18 ए एम, जून 04 तक
नक्षत्र: अश्विनी – 12:05 ए एम, जून 04 तक
योग: सौभाग्य – 09:11 ए एम तक
करण: कौलव – 01:29 पी एम तक
द्वितीय करण: तैतिल – 12:18 ए एम, जून 04 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: वैशाख
पूर्णिमान्त महीना: ज्येष्ठ
चन्द्र राशि: मेष
सूर्य राशि: वृषभ

आज का भगवद् चिन्तन

प्रभु सब संभाल लेंगे

Uttarakhand Uttarakhand

भक्ति पथ में अनन्यता भक्ति की परिपक्वता की प्रथम आवश्यकता है। अपने उपास्य देव के चरणों में पूर्ण निष्ठा, पूर्ण विश्वास और पूर्ण समर्पण ही वास्तव में अनन्यता है। समय कैसा भी हो, सुख- दुःख, सम्पत्ति – विपत्ति हमें धैर्य रखना आना चाहिए। धर्म के साथ धैर्य भी आवश्यक है। भक्ति जीवन को धर्मवान तो बना ही देती है साथ ही धैर्यवान भी बनाती है।

भगवान श्रीकृष्ण गीता जी में कहते हैं, कि जो मेरे प्रति अनन्य भाव से शरणागत हो चुके हैं, उनका योग-क्षेम वहन स्वयं मैं करता हूँ। भगवद् भक्ति के आश्रय में जीवन उसी प्रकार अपने उत्कर्ष पर पहुँचता है जिस प्रकार विशाल वृक्ष का सहारा लेकर धरती पर लेटने वाली कोई साधारण बेल भी आकाश की ओर गति करने लग जाती है। तुम प्रभु के बनकर रहो, बाकी सब वो स्वयं संभाल लेंगे।

आज का विचार

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

तीन चीजें हमेशा याद रखनी चाहिए:- सच्चाई, कर्तव्य और मृत्यु। तीन चीजें निकल कर कभी वापस नहीं आती:- तीर, कमान से। बात, जबान से। तथा प्राण, शरीर से.!