प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रियों के विभागों की सूची राष्ट्रपति भवन के सचिवालय की ओर से जारी कर दी गई है। सूची के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। पिछली सरकार में भाजपा के पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को नई सरकार में भी जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के बीच भी मंत्रालय बांट दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद वरिष्ठता के क्रम में आने वाले 10 शीर्ष मंत्रियों में इस बार चार नए नाम जुड़े थे। इनमें पहले हैं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। उन्हें कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। वहीं, कैबिनेट मंत्री बने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा और आवास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे। शीर्ष 10 मंत्रियों में एचडी कुमारस्वामी इकलौते गैर-भाजपाई हैं। उन्हें भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय का जिम्मा मिला है। 10वें नंबर पर शपथ लेने वाले पीयूष गोयल पहले की तरह उद्योग और वाणिज्य मंत्री बने रहेंगे। ये सभी मंत्रालय मोदी सरकार के विकास के एजेंडे के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

देखिए सूची-

Uttarakhand Uttarakhand

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand