आज का पंचांग: शरीर रूपी मशीन का ध्यान रखना जरूरी

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज भाद्रपद की 27 गते है।

आज का पंचांग

शुक्रवार, सितम्बर 13, 2024
सूर्योदय: 06:05 ए एम
सूर्यास्त: 06:28 पी एम
तिथि: दशमी – 10:30 पी एम तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढा – 09:35 पी एम तक
योग: सौभाग्य – 08:48 पी एम तक
करण: तैतिल – 11:07 ए एम तक
द्वितीय करण: गर – 10:30 पी एम तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: भाद्रपद
पूर्णिमान्त महीना: भाद्रपद
चन्द्र राशि: धनु – 03:24 ए एम, सितम्बर 14 तक
सूर्य राशि: सिंह

आज का विचार

सिहं अगर चट्टान पर बैठ जाए तो वह चट्टान भी सिंहासन कहलाती है। इसीलिए सिंहासन का मोह ना रखते हुए खुद सिंह बनो आप जहां पर बैठेंगे, वहां सिहांसन खुद बन जाएगा।

Uttarakhand Uttarakhand

आज का भगवद् चिन्तन

 शरीर रूपी मशीन का ध्यान रखना जरूरी

मशीनी युग में मशीन का भी खूब विकास हुआ। पहले ऐसा होता था कि मशीन खराब हो जाती थी, तो कहते थे कि अगर कंपनी की मशीन है, तो स्पेयर पार्ट्स भी उसी के लगेंगे। आइए, अब इसी बात को शरीर से जोड़कर देखते हैं।

हमारा शरीर लगभग मशीन है। तो चलिए, इसे कम से कम एक बहुत अच्छी कंपनी की मशीन तो मान लें। और उस कंपनी का नाम है ईश्वर। परमात्मा ने हमारा चयन किया है और हमको मनुष्य बनाया। वरना कुछ और बनने की भी संभावना थी। अब हमें अपने स्पेयर पार्ट्स पर बहुत सावधानी से काम करना होगा।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

मशीन से लंबे समय तक काम लेना हो, तो उसकी सर्विसिंग करानी पड़ती है। मौसम से उसकी रक्षा करना पड़ती है। बस यह शरीर ऐसा ही है। इसकी सर्विसिंग कराने के स्थान हैं। एक तो प्रतिदिन मंदिर जाया जाए और अवसर मिले तो सत्संग किया जाए।